
प्रतिनिधि, कोरबा: जिले में औद्योगिक प्रतिष्ठानों को चोर निशाना बना रहे हैं। बांकी मोंगरा क्षेत्र के एसीबी पावर प्लांट के पुरेना स्थित पंप हाउस में घुसे करीब 15 अज्ञात लोगों ने गार्ड और आपरेटर को धमकाकर उनके मोबाइल छीन लिए और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पैनल रूम का ताला तोड़कर एल्युमिनियम केबल निकाल ले गए।








